Thursday, 19 September 2019

काव्य समस्या

अब समय ही कहाँ है के कविता लिखी जाये
अब जो बात है वो बस सीधी बताई जाये 


अब तो जी वार्ता होती है कार्यालयीन
जलेबी जैसी कैसे अब बात घुमाई जाये 


अब घूम भी जाये जो बात एक बार फिरसे
सन्दर्भ सहित व्याख्या भी तब बनायी जाए 


व्याख्यान भी तो अब सीधे और क्रमिक होते हैं
नव ताल से कैसे काव्यिक धारा बहाई जाए


जलधारा सा तरंगित था जो जीवन
इस धारावाहिक से कैसे बाहर निकाली जाये  


अब समय ही कहाँ है के कविता लिखी जाये
अब जो बात है वो बस यहीं ख़तम की जाये 


----- आँखि 

No comments:

Post a Comment